AhmadabadBreaking NewsChandigarhCityCricketDelhiFeaturedGujaratIndiaInternationalWorldगुजरातचंडीगढ़देश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

IND V/A NZ: इतिहास रचा! भारत तीसरी बार बना टी20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदा

Spread the love

#INDvsNZ #T20WorldCupFinal #TeamIndia #WorldChampion #CricketHistory #MenInBlue #SuryakumarYadav #SanjuSamson #IshanKishan #AbhishekSharma

स्पोर्ट्स डेस्क | Narendra Modi Stadium

भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के तूफान के आगे उनकी रणनीति ध्वस्त हो गई।

रिकॉर्डों की बारिश के बीच भारत का विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन ठोक दिए, जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

एक समय भारत 300 की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 16वें ओवर में जेम्स नीशम ने तीन झटके देकर मैच में थोड़ी वापसी कराई।अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया।

ईशान किशन ने भी 25 गेंदों में 54 रन जड़े। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे की 8 गेंदों पर नाबाद 26 रन की ताबड़तोड़ पारी ने भारत को 250 के पार पहुंचा दिया।

गेंदबाजों का कमाल, 159 पर सिमटी न्यूजीलैंड

256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 96 रन से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।

तीसरी बार विश्व विजेता भारत

भारत ने इससे पहले 2007 में पहले टी20 विश्व कप और 2024 में खिताब जीता था। अब इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्व विजेता कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया।यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम युग की एक और चमकदार उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *