Breaking NewsChandigarhCityEnvironmentFeaturedGovernmentHealthJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

5 दिन बाद जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मेयर-यूनियन बैठक में बनी सहमति

Spread the love

चंडीगढ़ में नगर निगम मेयर विनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि और यूनियन नेताओं के बीच हुई बैठक; आज से दोबारा शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

Punjab Hotmail, जालंधर। शहर में पिछले 5 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। नगर निगम मेयर विनीत धीर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच चंडीगढ़ में हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का कामहड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों से शहर में कूड़ा उठाने का काम बुरी तरह प्रभावित था।

मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक, आदर्श नगर समेत कई इलाकों में सड़कों और गली-मोहल्लों के बाहर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। इससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यूनियन के काम पर लौटने के फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। नगर निगम की ओर से सबसे पहले उन इलाकों में सफाई अभियान चलाए जाने की उम्मीद है, जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है।

विपक्ष लगातार उठा रहा था सफाई का मुद्दा

सफाई व्यवस्था ठप होने के बाद शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और नगर निगम को घेर रहा था। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पांच दिनों से जमा कचरे को जल्द से जल्द उठाकर शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *