AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab Policeजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

हड़ताल खत्म करो, तभी होगी बात! CM मान ने कर्मचारी नेताओं को दिया दो टूक जवाब! बाहर बिठाया… नहीं थमे बसों के पहिए?

Spread the love

जालंधर के PAP पहुंचे CM मान:मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी

Punjab Hotmail, जालंधर। पंजाब में DA समेत 8 लंबित मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की महाहड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कर्मचारी संगठनों के बीच गतिरोध बढ़ गया है।

कर्मचारियों का दावा है कि सरकार से बातचीत के लिए बैठक तय थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हड़ताल और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती। पहले हड़ताल खत्म करनी होगी, उसके बाद ही बैठक होगी।

हड़ताल का असर प्रदेश के कई सरकारी विभागों में देखने को मिला। सरकारी दफ्तरों के साथ कुछ अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में OPD सेवाएं प्रभावित रहीं। कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिनभर विरोध जताया।

कई स्थानों पर नगर निगम कार्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित होने की खबरें सामने आईं।

जालंधर में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक को लेकर कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कर्मचारियों को आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए हड़ताल वापस लेनी चाहिए।

हालांकि, पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बस सेवाएं जारी रहीं। कुछ सरकारी स्कूल भी खुले रहे। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच गतिरोध कब खत्म होता है और लंबित मांगों पर क्या समाधान निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *