AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर पहुंचे CM मान: 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र, बोले—आज 1,750 घरों में बनेगी मिठाई

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के PAP ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘मिशन रोजगार’ के तहत 1,746 पंजाब पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 70,840 सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भर्तियां ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर की गई हैं और योग्यता के आधार पर चयन हुआ है।

CM ने कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उसके गांव की दो लड़कियां भी पंजाब पुलिस में भर्ती हो रही हैं, जिनके माता-पिता दूसरे लोगों के घरों में काम करते हैं।

पंजाब पुलिस: राज्य के साथ देश की भी सुरक्षा

CM मान ने कहा कि पंजाब देश का सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य है। पंजाब पुलिस केवल प्रदेश की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि BSF के साथ 532 किलोमीटर लंबे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की भी रक्षा करती है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से भी कहते हैं कि पंजाब पुलिस सिर्फ प्रदेश की नहीं, बल्कि देश की भी पुलिस है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करीब 1,750 परिवारों में खुशियां और मिठाई आएगी, क्योंकि युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है।

सड़क सुरक्षा फोर्स से एक साल में 2,700 लोगों की जान बचाने का दावा

CM ने पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पंजाब दुनिया का पहला ऐसा राज्य है, जिसके पास इस तरह की सड़क सुरक्षा फोर्स है। हर 30 किलोमीटर पर एक वाहन तैनात रहता है।

उन्होंने बताया कि SSF की चर्चा केन्या के नैरोबी तक हो चुकी है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी संसद में सड़क हादसों में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स की सराहना कर चुके हैं।

CM के अनुसार, SSF एक साल में करीब 2,700 लोगों की जान बचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *