शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह को भाजपा जालंधर शहरी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी की 86वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
“ऊधम सिंह का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा” : अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है।
उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर भारत के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा की तथा दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय अत्याचार के सामने कभी झुकते नहीं।
उन्होंने कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

“स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है नाम” : मनोरंजन कालिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने युवाओं से महान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, सुभाष सूद सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपक तेलू, जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, योगेश मल्होत्रा, दिनेश मल्होत्रा, सुमन राणा, शालू कुमारी, अमित सिंह संधा,मनजीत सरोया,
अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, प्रमोद कश्यप, अनुज शारदा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के., क्षितिज ढल, राजेश जैन, ऋषि बहल, मनीष बल,
सुनील चोपड़ा, गोल्डी भाटिया, प्रदीप खुल्लर, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, यजीत हुरिया, वरुण नागपाल, जरनैल सिंह डिंपला, सोनू सहोता, बावा, नरेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह के जीवन, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
