AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबबठिंडाराज्य समाचार

वर्दी वाले ही बड़े स्मगलर: पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल से 25 किलो हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹50 करोड़; इनके पीछे किसका हाथ!

Spread the love

पहले कार से मिली थी 15 किलो हेरोइन, पूछताछ के बाद भूसे गांव में टावर के पास से 10 किलो की और खेप बरामद

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, तरनतारन। पंजाब में नशा तस्करी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से पहले 15 किलो हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 10 किलो हेरोइन की एक और खेप बरामद की गई।

अब तक कुल 25 किलो हेरोइन जब्त की जा चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान कार से मिली थी हेरोइन

जानकारी के मुताबिक, BSF और NCB की टीम ने 115वीं बटालियन के सहयोग से भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गांव लाहियां में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह चला रहा था। तलाशी के दौरान 15 किलो हेरोइन के तीन पैकेट, एक रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस, 7,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, पांच पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, डोंगल और चार्जर बरामद किए गए।

पूछताछ के बाद 10 किलो हेरोइन की और बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद NCB की पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य ठिकाने की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को गांव भूसे में एक टावर के पास से 10 किलो हेरोइन की अतिरिक्त खेप बरामद की गई।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजी गई हो सकती है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

जांच एजेंसियां अब कथित सीमा पार तस्करी नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य संदिग्धों और आरोपी के संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और जांच के अंतिम निष्कर्षों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *