AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

Spread the love

प्रतिमा के गले में जूतों का हार डालने से भड़का आक्रोश; AAP विधायक के सामने लगे ‘आप सरकार मुर्दाबाद’ के नारे

पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

Punjab Hotmail Bureau, लुधियाना। जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डालने की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात शरारती तत्व ने प्रतिमा के साथ यह हरकत की। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज में भारी रोष फैल गया।

आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण एक घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जालंधर की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम गई।

AAP विधायक का विरोध, लगाए सरकार के खिलाफ नारे

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक का भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। इस दौरान लोगों ने ‘AAP सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच एडीसीपी-1 समीर वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हालांकि, आश्वासन के बावजूद वाल्मीकि समाज के लोगों का विरोध जारी रहा।

‘जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार करेंगे’ : एडीसीपी समीर वर्मा

एडीसीपी-1 समीर वर्मा ने कहा कि जालंधर बाईपास पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ शरारती तत्व द्वारा जूतों का हार डालने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस पहले भी यहां चेकिंग कर चुकी है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए शीशे लगवाने की बात पर उन्होंने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है और डीसी कार्यालय को भी लिखकर भेजा गया है।

FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, CCTV कैमरों की जांच

डीसीपी आलम ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ बेअदबी की शिकायत मिली है और पुलिस FIR दर्ज कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें पहले ही रवाना कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि घटना 5 सितंबर की है और मौके पर कैमरे पहले से लगे हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रदर्शन के चलते यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस की ओर से प्रतिमा की सुरक्षा के लिए कैमरे इंस्टॉल करवाने और अन्य सुरक्षा इंतजामों पर भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *