AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeMullanpurPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

मुल्लांपुर में कार सवार युवक की गोलियों से हत्या, फायरिंग के बाद खंभे से टकराई i20 कार; वरना सवार हमलावर फरार

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, मुल्लांपुर/लुधियाना ग्रामीण। मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात खंजरवाल से माजरी की ओर जा रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोलियां लगने से गांव भुंदड़ी निवासी लाडी खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में मौजूद माजरी निवासी मंजीत सिंह उर्फ रोहित अंधेरे का फायदा उठाकर भागकर बच निकला।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमलावर वरना कार में सवार होकर आई20 कार का पीछा कर रहे थे। फायरिंग के बाद बेकाबू हुई आई20 सड़क किनारे खंभे से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात के बाद आरोपी खंजरवाल-माजरी की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश और गैंगवार समेत कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है।

हमलावरों तक पहुंचने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक, साइबर और तकनीकी टीमें भी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि CIA स्टाफ और एंटी गैंगस्टर स्क्वाड भी जांच में जुटे हैं।

लुधियाना ग्रामीण के SSP डॉ. अंकुर गुप्ता मामले की निगरानी कर रहे हैं।पुलिस मृतक के आपराधिक एवं सामाजिक संपर्कों, पुरानी दुश्मनी, हालिया विवादों और वारदात से पहले की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस का कहना है कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *