AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

फ्लोर टेस्ट की आहट: जालंधर सेंट्रल में फिर एक्टिव होंगे विधायक रमन अरोड़ा, सुरक्षा बहाल; दफ्तर भी दोबारा खुलेगा!

Spread the love

#JalandharNews #RamanArora #PunjabPolitics #SecurityUpdate #PunjabPolice #PoliticalNews #BreakingNews #JalandharCentral #PublicService #IndiaNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। पंजाब सरकार ने उन्हें दोबारा सुरक्षा प्रदान कर दी है, जिसके तहत पंजाब पुलिस की ओर से उन्हें चार गनमैन तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही उनका बंद पड़ा कार्यालय भी जल्द ही दोबारा खोला जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से उन्हें हलके में फिर से सक्रिय होकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दफ्तर खुलने के बाद विधायक रमन अरोड़ा एक बार फिर पहले की तरह लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके मुद्दों को सुनकर समाधान करेंगे।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियां सीमित हो गई थीं और वे अधिकतर धार्मिक कार्यक्रमों में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा बहाली और प्रशासनिक समर्थन के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता फिर से तेज होने की संभावना है।

यह घटनाक्रम जालंधर की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकता है और आने वाले समय में इसके व्यापक राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *