पंजाब में 31 जुलाई को सरकारी छुट्टी: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, लॉन्ग वीकेंड का मौका
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्यभर में सरकारी अवकाश घोषित किया है।

सरकार द्वारा जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
इस अवकाश के चलते विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों को लॉन्ग वीकेंड का लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार ने पहले से जारी अवकाश सूची के अनुसार यह छुट्टी घोषित की है, जिसके चलते सरकारी कार्य 31 जुलाई को प्रभावित रहेंगे।
