AdministrationAmritsarBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब ब्लास्ट पर सियासत गरम: BJP ने CM मान को भेजा मानहानि नोटिस, तरुण चुग के आरोपों पर मान ने फिर किया पलटवार!

Spread the love

#PunjabBlast #BhagwantMann #BJP #TarunChugh #JalandharBlast #AmritsarBlast #BombThreat #PunjabPolitics #BreakingNews #SecurityAlert #RavneetBittu #APJSchool #HighAlert #PunjabNews #IndiaNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/अमृतसर। अमृतसर आर्मी कैंप और जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाकों को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद BJP ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने CM मान को 7 दिन के भीतर माफी मांगने और सभी प्लेटफॉर्म्स से बयान हटाने को कहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री मान ने बयान दिया था कि “अमृतसर और जालंधर में हुए छोटे-मोटे ब्लास्ट BJP की एंट्री के संकेत हैं” और आरोप लगाया था कि चुनावों से पहले BJP ऐसे माहौल बनाने की कोशिश करती है।

CM मान फिर दोहराए अपने आरोप
गुरुवार को जालंधर में भी मुख्यमंत्री मान अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि “जहां-जहां BJP जाती है, वहां लड़ाई और तनाव पैदा होता है। ये हिंदू-सिखों को लड़ाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं।”

⚠️ स्कूलों को मिली बम धमकी
इसी बीच जालंधर में APJ स्कूल समेत करीब 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दहशत फैल गई। सुरक्षा कारणों के चलते APJ स्कूल खाली कराया गया, जबकि BSF स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन की भी समय से पहले छुट्टी कर दी गई।

📧 धमकी भरे ई-मेल में CM मान और रवनीत बिट्टू भी निशाने पर
सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आत्मघाती कार हमले और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है। पुलिस, साइबर सेल और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

🚔 पंजाब में हाई अलर्ट
BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट, आर्मी कैंप धमाके और अब स्कूलों को मिली धमकियों के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *