पंजाबराज्य समाचार

पंजाब को 4 साल बाद मिला रेगुलर DGP:गौरव यादव का 2 साल का कार्यकाल, पैनल में शरद सत्य चौहान-हरप्रीत सिद्धू भी थे

Spread the love

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब को 4 साल बाद रेगुलर DGP मिल गया। सरकार ने गौरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त किया है। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भेजे गए पैनल पर विचार करने के बाद की गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव।- फाइल फोटो

आदेश के मुताबिक, UPSC ने 1 जुलाई 2026 को पंजाब में DGP की नियुक्ति के लिए तीन IPS अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इसमें गौरव यादव के अलावा डॉ. शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल थे।

आदेश के मुताबिक DGP का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से कम से कम दो साल होगा। गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यकारी DGP के रूप में पुलिस विभाग की कमान संभाल रहे थे।

गौरव यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे पुलिस विभाग के कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। कार्यकारी DGP बनने से पहले वे मुख्यमंत्री कार्यालय में भी जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *