पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, हाईकमान लेगी अंतिम फैसला!
Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, वड़िंग ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है और अब इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। राजा वड़िंग अप्रैल 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया तेज होने के बीच उनका इस्तीफा सामने आया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अब नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला किया जाना है।
नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।
2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव तेज
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में नेतृत्व और समन्वय को लेकर बदलाव की प्रक्रिया चल रही है।
इसी महीने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
