AdministrationBreaking NewsCanadaChandigarhCityCourtCrimeDelhiEducationGovernmentIndiaInternationalJalandharPakistanPunjab HotmailPunjab PoliceSchoolअपराध समाचारकनाडाजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले धमकी भरा ई-मेल: स्कूलों को भेजे संदेश में IED-बम धमाकों की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Spread the love

मेल में लिखा, स्टेज के नीचे आईईडी रखा, स्कूल-मंदिर और कोर्ट को उड़ा देंगे।

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को जालंधर में प्रस्तावित रैली से पहले कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने का मामला सामने आया है।

ई-मेल में रैली स्थल, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत अलग-अलग स्थानों पर IED/बम धमाके करने की धमकी दी गई है। संदेश में बच्चों को स्कूल भेजने और रैली में जाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

ई-मेल में दावा किया गया है कि रैली के लिए इस्तेमाल होने वाली बसों में से कुछ में बम फिट किए गए हैं। यह ई-मेल बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे सामने आया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

ई-मेल कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल और CT स्कूल समेत कुछ स्कूलों को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

धमकी भरे संदेश में अलगाववादी और हिंसक भाषा के साथ खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) समेत कई संगठनों व व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं। हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या अफवाह को आगे शेयर न करें और केवल पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

अमित शाह की जालंधर में ‘नशा-मुक्त पंजाब’ यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत रैली प्रस्तावित है। उनके श्री देवी तालाब मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *