AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiEnforcement department (ED)FeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

“न डरेंगे, न झुकेंगे” : ED कार्रवाई के बाद गरजे CM भगवंत मान, सियासत गरमाई!

Spread the love

#BhagwantMann #EDRaid #AamAadmiParty #PunjabPolitics #AshokMittal #SanjeevArora #PoliticalNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बाद सियासत गरमा गई है। राज्यसभा सांसद Ashok Mittal और मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता “उस मिट्टी के बने हैं जो डरती नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश कर रही है।

मान ने कहा, “हम न ईडी से डरते हैं, न सीडी से। सीबीआई, इनकम टैक्स या किसी अन्य एजेंसी का हमें कोई भय नहीं है। हमारे कई नेताओं को बिना किसी ठोस आधार के जेल भेजा गया, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।”

मान ने यह भी कहा कि भाजपा ने पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें 117 सीटों पर उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे।

उनका आरोप है कि डर और दबाव की राजनीति के जरिए आप नेताओं को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि कांग्रेस और अकाली दल के कई नेता भाजपा में शामिल होते ही “बेदाग” हो जाते हैं।

वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि तीन दिनों में पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं पर ईडी की यह दूसरी रेड है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसे “तानाशाही रवैया” करार दिया।

पंजाब की राजनीति में इन छापेमारियों के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है और आने वाले दिनों में बयानबाज़ी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *