BJP PunjabBreaking NewsBusinessCrimeDevlopmentFeaturedMunicipal corporation JalandharPunjab Policeचंडीगढ़जालंधरजालंधर नगर निगमनई दिल्लीपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

नगर निगम जालंधर बना भ्रष्टाचार का गढ़: भाजपा पार्षदों ने खोली पोल, जनता को लूट रहे नेता-अफसर

Spread the love

निगम अधिकारियों और ‘आप’ के गठजोड़ पर उठाए सवाल, शहर की हालत को बताया भयावह

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने जालंधर नगर निगम पर भ्रष्टाचार, भेदभाव और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय होटल शेखों ग्रैंड में हुई प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेता मंजीत सिंह टीटू और उपनेता चंद्रजीत कौर संधा की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों ने निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि शहर की दुर्दशा के पीछे सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन की मिलीभगत है।


“निगम अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की नई मिसालें कायम कीं” – मंजीत सिंह टीटू

पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि अधिकारी आम आदमी पार्टी के सहयोग से जनता की मेहनत की कमाई को भ्रष्टाचार में झोंक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सत्ता के दबाव में गलत निर्णय ले रहे हैं, जिसका खामियाजा जालंधर की जनता को नरकीय जीवन जी कर भुगतना पड़ रहा है।


“मेयर से मिला आश्वासन हकीकत में कब बदलेगा?” – चंद्रजीत कौर संधा

भाजपा की महिला विंग की नेता चंद्रजीत कौर संधा ने बताया कि भाजपा पार्षदों ने मेयर से मुलाकात की है और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उन्हें अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा, “अब देखना यह होगा कि उनके वादे धरातल पर उतरते हैं या नहीं।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करोड़ों के फंड के दुरुपयोग की भी जांच की मांग की।


“भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे हैं बड़े नेता” – राजीव ढींगरा

पार्षद राजीव ढींगरा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। एक भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भी कई प्रभावशाली नेता और उच्च अधिकारी उसे बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जनता के साथ सीधा धोखा है।


“उद्घाटन पत्थरों पर इलाका पार्षद का नाम जरूरी” – कंवर सरताज

पार्षद कंवर सरताज ने नगर निगम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हर वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन पत्थरों पर स्थानीय पार्षद, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, उसका नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाए। उन्होंने इसे लोकतंत्र का सम्मान बताते हुए निष्पक्षता की मांग की।


“पूरे शहर में व्यवस्था ध्वस्त – न सीवरेज, न पानी, न सड़कें” – रवि कुमार

पार्षद रवि कुमार ने निगम की लापरवाही पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि लंबा पिंड क्षेत्र सहित पूरे जालंधर शहर में सीवरेज, जल आपूर्ति, सड़कें और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रशासन सिर्फ घोटाले करने के लिए है?


2027 में भाजपा बनाएगी सरकार, भ्रष्टाचार का होगा अंत

भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर जालंधर सहित पूरे राज्य में विकास की नई इबारत लिखेगी।


प्रेस वार्ता में मौजूद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मंजीत सिंह टीटू, चंद्रजीत कौर संधा, राजीव ढींगरा, कंवर सरताज, रवि कुमार, शिवम शर्मा, मीनू ढंड, अश्वनी ढंड, दर्शन लाल भगत, अमित सिंह संधा और भाजपा जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *