टिम्मी चावला के परिवार से मिले सचिन पायलट और परगट सिंह, इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा
विधानसभा से लोकसभा तक उठाएंगे मामला, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता
पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह और कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंदर दलवी ने नकोदर में चार साल पहले गोली मारकर हत्या किए गए टिम्मी चावला के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और दुख साझा किया।

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि टिम्मी चावला को इंसाफ दिलाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक और सड़कों पर पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है और इस संघर्ष में कांग्रेस परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
