Gymkhana Club Election: अचीवर्स ग्रुप को बड़ा समर्थन, होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने हरप्रीत सिंह गोल्डी समेत पूरे पैनल के पक्ष में किया ऐलान; पढ़ें और देखें
Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर Gymkhana Club के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रधान रिशु वर्मा के नेतृत्व में सभा आयोजित कर जॉइंट सचिव पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह गोल्डी समेत पूरे अचीवर्स ग्रुप को समर्थन देने का ऐलान किया।

सभा में एसोसिएशन के सदस्यों के साथ करीब 40 जिमखाना क्लब सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष निशात चोपड़ा के अलावा गुरप्रीत सिंह ढींगरा, शरणजीत सिंह विज, बिट्टू ढींगरा, कमलजीत सिंह ढींगरा, रजत, अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह, नरेश अरोड़ा, अमित महाराज और शशि सहित कई सदस्य शामिल हुए।

दिलकुशा मार्केट से जुड़े जिमखाना क्लब सदस्यों की भी विशेष भागीदारी रही।अचीवर्स ग्रुप के प्रमुख उम्मीदवार रहे मौजूदसभा में अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख उम्मीदवार भी पहुंचे।
इनमें जॉइंट सचिव पद के हरप्रीत सिंह गोल्डी, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के धीरज सेठ, सेक्रेटरी पद के अमित कुकरेजा और कोषाध्यक्ष पद के सौरभ खुल्लर शामिल रहे।
इसके अलावा अचीवर्स ग्रुप की कार्यकारिणी से मोहिंदर सिंह, विन्नी शर्मा धवन, शालिनी कालरा, नितिन बहल, राजीव बंसल, अतुल तलवार, एम.बी. बाली, जुबिन शंगारी और रिशु झांझी भी मौजूद रहे।
चुनाव को लेकर सदस्यों में बढ़ी सक्रियता
सभा के दौरान जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हुआ। प्रधान रिशु वर्मा ने हरप्रीत सिंह गोल्डी सहित पूरे अचीवर्स ग्रुप के प्रति समर्थन जताते हुए उनके पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया।
व्यापारिक और जिमखाना समुदाय से जुड़े सदस्यों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल में बढ़ती सक्रियता को भी सामने रखा। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने आगामी चुनावों को लेकर विचार साझा किए और उम्मीदवारों के समर्थन पर चर्चा की।
