AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentGymkhanaClubElectionJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

Gymkhana Club Election में जीत के बाद नितिन कोहली ने टीम संग डेरा बाबा मुराद शाह में टेका माथा, आशीर्वाद प्राप्त किया

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/नकोदर: जालंधर जिमखाना क्लब (Gymkhana Club) चुनावों में अचीवर्स ग्रुप की सफलता के बाद आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने सोमवार को ग्रुप के सदस्यों के साथ नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह जी में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

नितिन कोहली ने टीम के साथ दरगाह में प्रार्थना कर चुनावी सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर सफलता के बाद परमात्मा का धन्यवाद और विनम्रता जरूरी है। उन्होंने डेरा बाबा मुराद शाह जी के आशीर्वाद को अपनी पूरी टीम के लिए शक्ति और मार्गदर्शन का स्रोत बताया।

उन्होंने कहा, “हर सफलता के बाद परमात्मा का आभार व्यक्त करना जरूरी है। हम मिले आशीर्वाद और कृपा के लिए आभारी हैं और भविष्य के लिए भी निरंतर मार्गदर्शन की कामना करते हैं।”

इस अवसर पर अचीवर्स ग्रुप के अमित कुकरेजा, सौरभ खुल्लर, धीरज सेठ, नितिन बेहल, जुबिन शिंगारी, शालिनी कालरा, एम.बी. बाली और अतुल तलवार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से प्रो. विपिन झांझी और शलीन जोशी भी टीम के साथ उपस्थित रहे।

इसके अलावा पवन सेठिया, अश्वनी अग्रवाल, शिवम शर्मा, नरिंदर सिंह सागू, राजन गुप्ता, डॉ. अमित, परवीन पब्बी, सुमित शर्मा, महिंदर पाल सिंह, विशाल खन्ना और प्रिंस अशोक ग्रोवर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

टीम ने दरगाह में माथा टेककर चुनावी जीत के लिए आभार जताया और आने वाले समय में भी सफलता, शक्ति व मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *