Breaking NewsChandigarhCityCrimeEducationGovernmentJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में School बना चोरों का निशाना: 2 महीने में तीसरी बार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!

Spread the love

किशनपुरा के St. George’s Convent School से LED और AC का कंप्रेसर चोरी; टीचर का आरोप—तीनों घटनाओं की पुलिस को दी सूचना, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

Punjab Hotmail, जालंधर। किशनपुरा स्थित St. George’s Convent School में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। आरोप है कि चोर स्कूल की छत से तारें काटकर अंदर दाखिल हुआ और LED व AC का कंप्रेसर लेकर फरार हो गया।

पूरी वारदात स्कूल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर छत पर तारें काटता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में उसका चेहरा भी स्पष्ट नजर आने का दावा किया जा रहा है।

दो महीने में तीसरी चोरी, स्कूल प्रबंधन में रोष

स्कूल की टीचर जसविंदर के अनुसार पिछले दो महीनों में स्कूल को तीसरी बार निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जून में हुई पहली चोरी के दौरान चोर LED और तारें ले गए थे। इसके बाद जुलाई में दूसरी वारदात हुई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया।

अब तीसरी बार चोर स्कूल से LED और AC का कंप्रेसर लेकर फरार हो गए।टीचर का आरोप है कि तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

CCTV में कैद हुआ चोर, फिर भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस?

स्कूल प्रबंधन के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। टीचर का आरोप है कि सुबह 11 बजे तक कोई पुलिस अधिकारी बयान दर्ज करने के लिए स्कूल नहीं पहुंचा।

जसविंदर ने कहा कि ASI को सूचना देने के बाद करीब तीन घंटे तक अलग-अलग पुलिस कर्मचारियों के नंबर दिए जाते रहे, लेकिन स्कूल में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि स्कूल थाने से ज्यादा दूर भी नहीं है।

‘स्कूल की सुरक्षा नहीं तो बच्चों की सुरक्षा कैसे होगी?’

टीचर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल परिसर की सुरक्षा को लेकर ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने के लिए पुलिस आसानी से सड़क पर नजर आती है, लेकिन चोरी जैसी घटनाओं में कार्रवाई को लेकर स्थिति अलग दिखाई देती है।

स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने तथा स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *