जालंधर में कथित गोमांस से भरा ट्रक पकड़ा गया, हिंदू नेता का नाम आने से बढ़ा विवाद!
#Jalandhar #PunjabNews #BreakingNews #JalandharWest #PoliceAction #CrimeNews #PunjabPolice #Investigation #LatestUpdate #ViralNews #LawAndOrder #NewsAlert #PunjabUpdate #TrendingNews #BigBreaking
Punjab Hotmail, जालंधर: थाना-5 पुलिस द्वारा कथित तौर पर गोमांस से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में जालंधर वेस्ट के एक हिंदू नेता का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों का दावा है कि उक्त व्यक्ति लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ा हुआ था, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
