जालंधर में एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता, पढ़ें और देखें
पंजाब हॉटमेल, जालंधर (मनमोहन सिंह)।सरकार के निर्देशों के तहत जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में सिविल डिफेंस द्वारा एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

एसडीएम नवदीप सिंह की ब्रीफिंग के बाद इस अभ्यास की शुरुआत ‘एयर रेड’ चेतावनी सिग्नल से हुई और ‘ऑल क्लियर’ सायरन के साथ इसका समापन किया गया।

ब्लैकआउट से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन तक पूरी रिहर्सलरात 8 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट किया गया।


इसके बाद विभिन्न विभागों के समन्वय से अग्निशमन, सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, मेडिकल सहायता, घायलों को सुरक्षित निकालने, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण जैसे अहम ऑपरेशन की रिहर्सल की गई।
कई विभागों की संयुक्त भागीदारी

इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस कमांडेंट जसकरण सिंह के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, Punjab Police, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, SDRF, NCC और होम गार्ड के कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं।

डीसी का बयान
“सुरक्षा तैयारियों के लिए जरूरी है मॉक ड्रिल”डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल नियमित रूप से करवाई जाती हैं, ताकि आपात स्थिति में विभागों के बीच तालमेल और तैयारियों की जांच हो सके। साथ ही, इससे लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है।
