BJP PunjabBreaking NewsChandigarhCityDelhiFeaturedJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान: संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान पंजाब भाजपा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर राकेश राठौर, सुशील रिंकू, करमजीत कौर चौधरी, अमरजीत सिंह अमरी तथा एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष शीतल अंगूराल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान करने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र प्रथम, सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। पंजाब में भी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में जुटे हैं।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से पंजाब भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंजाब में विकास और सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुभाष सूद, रमन पब्बी, जालंधर कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *