जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर की रस्म किरया सोमवार को, 24 जून को हुआ था निधन
Punjab Hotmail, जालंधर: जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर का 24 जून को निधन हो गया था। उनकी रस्म किरया सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री देवी तलाब मंदिर में आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे करीब छह महीने पहले मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। लगातार दो पारिवारिक दुखों ने धीर परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।
पंजाब हॉटमेल परिवार दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
