जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में विजिलेंस टीम पहुंची, ‘रेड’ की खबर पर चेयरमैन-E0 ने किया इनकार
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में गुरुवार को स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) की टीम पहुंचने से हलचल मच गई। हालांकि ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा और ईओ राजेश चौधरी ने कार्यालय में किसी भी तरह की विजिलेंस रेड या छापेमारी से साफ इनकार किया है।

अधिकारियों ने कहा—सिर्फ मुलाकात के लिए आए थेईओ राजेश चौधरी के अनुसार, CVO टीम के कुछ अधिकारी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात के लिए जालंधर आए थे।
उन्होंने कहा कि इस दौरान न तो कोई तलाशी ली गई और न ही छापेमारी जैसी कोई कार्रवाई हुई। चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने भी इसे सामान्य मुलाकात बताया।
रिफंड में कथित रिश्वत के आरोपों की चर्चा
वहीं, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद अलॉटियों को मिलने वाले रिफंड के बदले कथित तौर पर भारी रकम मांगने की शिकायतें सामने आई थीं।
इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस टीम के आने की चर्चा है।
हालांकि, ईओ राजेश चौधरी ने इन आरोपों और विजिलेंस रेड की बात को खारिज किया है। फिलहाल टीम के जालंधर दौरे को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है।
