वनीत धीर जालंधर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर भी सर्वसम्मति से चुने गये… देखें तस्वीरें
प्रधान अरोड़ा, मंत्री और विधायक भी हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, हाउस की बैठक के बाद शुरू होंगे जनता के काम!
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। आखिर जालंधर नगर निगम को मेयर मिल ही गया। सर्वसम्मति से वनीत धीर को जालंधर नगर निगम का मेयर चुन लिया गया है।

वहीं सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को बनाया गया है।

मलकीत सिंह सरपंच को डिप्टी मेयर बनाया गया है।

मेयर घोषणा और पार्षदों के शपथ के बाद रेड क्रॉस भवन के बाहर पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, नए चुने मेयर वनीत धीर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और विधायक बलकार सिंह भी मौजूद रहे। प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने जो फतवा दिया था उसी के तहत मेयर का चुनाव हुआ और अब नया हाउस लोगों के काम करवाएगा।
