AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरपंजाबराज्य समाचार

सरकार का बड़ा एक्शन: बहु करोड़ी घोटाले में लापरवाही पर SSP सस्पेंड, जांच तेज; पढ़ें

Spread the love

#PunjabGovernment #BigAction #SSPSuspended #CorruptionScam #AmritsarNews #PoliceDepartment #ZeroTolerance #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/अमृतसर। पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बार फिर बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में अमृतसर के एसएसपी लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक करप्शन से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई में ढील सामने आने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया।

बताया जा रहा है कि मामला करीब 55 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा हुआ है।एसएसपी को सस्पेंड किए जाने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इस कदम को राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *