Punjab Breaking New : नवंबर से बदल जाएगा Punjab में स्कूलों का समय, अब इतने बजे खुलेगा और बंद होगा School
बदलते मौसम में Punjab में वायरल बीमारियों ने बढ़ाई परेशानी, बच्चों पर पढ़ाई पर पढ़ रहा असर
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। सरकार ने Punjab में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का टाइमिंग बदल दी है। पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया जाएगा। स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे खत्म होंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।
सेशन में 3 बार बदलता है स्कूलों का समय

पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।