Punjab Board 12वीं का रिजल्ट जारी: 91.46% छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप; लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
जालंधर के सिर्फ इतने विद्यार्थी ही मेरिट में, इस जिले विद्यार्थियों ने मारी बाजी!
#PSEB #PunjabBoard #12thResult #PunjabBoardResult #PSEBResult #BoardExam #PunjabNews #BreakingNews #EducationNews #Topper #SupneetKaur #Ludhiana #Mansa #Chandigarh #Results2026 #Students #ExamResult #PunjabUpdates
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल कुल 2,65,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,42,755 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 91.46% रहा है।

इस बार भी टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा जिले के ऊब्बा स्थित गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, लुधियाना के BCM पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोहानी चोहान दूसरे स्थान पर रहीं और तीसरे स्थान पर तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल, शिमलापुरी की दिवांशी रही।
खास बात यह है कि तीनों छात्राओं ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए हैं।सुपनीत कौर साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं, जबकि सोहानी चोहान और दिवांशी ह्यूमैनिटीज ग्रुप से हैं। तीनों छात्राएं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय बताई जा रही हैं।
जिला वार मेरिट में पटियाला सबसे आगे
जिला-वार मेरिट सूची में पटियाला ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 58 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। इसके बाद लुधियाना से 39, अमृतसर से 27 और होशियारपुर से 17 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल रहे।
इसके अलावा बठिंडा से 16, फिरोजपुर से 12, मानसा और संगरूर से 11-11, गुरदासपुर से 10, बरनाला और नवांशहर से 9-9 छात्र मेरिट में शामिल हुए।
वहीं जालंधर से 7, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब से 6-6 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
विद्यार्थी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है, तो शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क किया जा सकता है।
