Punjab में एक और पुलिस अधिकारी पर हमला: बस अड्डे पर हंगामा रोकने पहुंचे SHO को कड़े से सिर पर मारा वार! पढ़ें और देखें
Punjab Hotmail Bureau, कपूरथला। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर पर बस अड्डे पर हंगामा कर रहे युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। पुलिस के अनुसार, करीब 7-8 युवक कथित तौर पर नशे की हालत में बस अड्डे पर हंगामा कर रहे थे। एसएचओ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद हो गया और इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर कड़े से उनके सिर पर वार कर दिया।

हमले में एसएचओ अमनदीप नाहर के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 6-7 टांके लगाए गए। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने दोबारा ड्यूटी संभाल ली है।
दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा के अनुसार, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
