PM मोदी का वीडियो हटाने पर झुकी Meta, भारत सरकार की आपत्ति के बाद मांगी माफी, इन शर्तों पर मानी गलती!
पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो करीब चार घंटे तक हटाए जाने के मामले में मेटा ने भारत सरकार से माफी मांगी है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई चूक, बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट, डीपफेक और अन्य मामलों पर भी खेद जताया।

मेटा के ग्लोबल अफेयर्स हेड जोएल कैपलान ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद लिखित माफीनामा सौंपा। सरकारी सूत्रों का दावा है कि यह माफी कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की ओर से भी थी।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पेपर लीक पर साझा किया गया वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के बाद भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मेटा की ग्लोबल टीम को समन जारी किया था।
