Breaking Newsइलेक्शनचंडीगढ़जालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीनगर निगम/परिषद चुनावपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

Municipal election Dairy New : निगम कार्यकाल के इतिहास में पहली बार Jalandhar को मिल सकती है पहली महिला मेयर, ये हैं समीकरण

Spread the love

पिछले election में भी उठा था महिला मेयर का मुद्दा, AAP-CONGRESS से चुनाव जीतने वाली कईं महिला पार्षद जता सकती है मेयर की कुर्सी पर दावा

मनमोहन सिंह, जालंधर। Municipal election Dairy) महानगर जालंधर में 21 दिसंबर को होने जा रहे चुनावों के बाद शहर को नया मेयर मिल जाऐगा। इस बार यह संभावना भी जताई जा रही है शहर को पहली बार लेडी मेयर मिल सकती है।

हालांकि इससे पहले हुए निगम चुनाव में भी लेडी मेयर का मुद्दा उठा था व वार्ड 39 से लगातार चौथी बार जीतने वाली सुरिंदर कौर का नाम सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन फिर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश राजा को मेयर बना दिया गया था। इस बार महिला मेयर बनने की संभावना इसलिए भी सबसे ज्यादा है कि इन चुनावों में 50 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों में से 42 महिलाओं के लिए रिजर्व

दरअसल जालंधर नगर निगम की 85 वार्डों में से 42 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। इन 42 वार्डों में से 29 वार्ड जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए हैं, जबकि 13 वार्ड एससी महिलाओं के लिए है। देखा जाए तो चुनाव परिणाम आने के बाद नगर निगम की आधी सीटों पर महिलाओं का कब्जा होगा। हालांकि 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का होना महिला मेयर का प्रमुख मुद्दा नहीं है, लेकिन इस बार कईं ऐसी धाकड़ महिलाएं चुनाव मैदान में हैं, जिस में से इस बार महिला मेयर बनाने की संभावना है। महिला मेयर बनने की अटकलों के चलते ही सभी पार्टियों ने महिलाओं के बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है।

Election में AAP के पास हैं मेयर पद के कई दावेदार, अरुणा अरोड़ा-अनीता राजा-भाटिया का नाम सबसे आगे

अगर जालंधर नगर निगम में आप का दबदबा रहता है तो उसके बाद मेयर पद के लिए सबसे बड़ा चेहरा कौन होगा, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली अरुणा अरोड़ा में सबसे आगे रहेंगी। दो बार सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके कमलजीत सिंह भाटिया की पत्नी जसपाल कौर भाटिया मैदान में है।

वह पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। अनिता राजा भी आप की दमदार नेत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है। वह जालंधर नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर रह चुकी हैं और पिछले मेयर जगदीश राजा राजा की पत्नी है। अगर मेयर पद के लिए महिला का नाम चला तो अनीता राजा भी आगे रहेंगी।

कांग्रेस में भी दमदार चेहरे- हरशरण कौर हैप्पी, ऊमा बेरी और जसलीन सेठी पेश कर सकती हैं दावेदारी

अगर इन चुनावों में कहीं कांग्रेस बाजी मार ले जाती है तो कांग्रेस के पास डॉ. जसलीन कौर सेठी जैसा बड़ा चेहरा मेयर पद के लिए है। वार्ड नंबर 30 से चुनाव लड़ रही जसलीन कौर सेठी कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी दिखा सकती हैं।

हालांकि वार्ड 25 से ऊमा बेरी व वार्ड 35 से हरशरन कौर भी मेयर के लिए अपना नाम आगे कर सकती हैं और मजबूती से पार्टी के सामने अपना पक्ष रख सकती हैं। रजनी बाहरी भी दूसरी बार मैदान में है। पिछली बार वह जीती थी और उनका कार्यकाल बेदाग रहा था।

पिछले 6 बार नगर निगम में यह रह चुके हैं मेयर

जय किश्न सैनी 18-06-1991 से 11-06-19962 – सुरेश सहगल 23-05-1997 से 22-05-20023 – सुरिंदर महे 15-06-2002 से 10-06-20074 – राकेश राठौर 10-09-2007 से 09-09-20125 – सुनील ज्योति 25-09-2012 से 24-09-20176 – जगजीश राज राजा 25-01-2018 से 24-01-2023

अगर वोट बराबर के हैं तो महिलाओं का हक क्यों नहीं ?

निजात्म नगर की रहने वाली अंजना अरोड़ा का कहना है कि अगर हमारी वोट 50 फीसदी है, अगर हमारी सीटें 50 फीसदी हैं तो जीतने के बाद महिला मेयर क्यों नहीं बन सकती ? महिलाओं को बराबरी का दर्जा तो लोकसभा से लेकर विधानसभा में अगर बोलते हैं लेकिन इसको जमीनी स्तर पर कौन लागू करेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *