AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaPoliticsPositive Newsइलेक्शनदेश-विदेशनई दिल्लीपार्लियामेंट इलेक्शनराजनीति समाचारराज्य समाचार

इतिहास रचते मोदी: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, सबसे ज्यादा दिन निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले बने पहले नेता! BJP नेताओं ने मंदिरों में करवाई पूजा

Spread the love

#NarendraModi #PMModi #ModiRecord #HistoricAchievement #JawaharlalNehru #IndianPolitics #BJP #Congress #NDA #ViksitBharat2047 #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaNews #Democracy #Parliament #TrendingNews

Punjab Hotmail, नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru का लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जबकि नेहरू का रिकॉर्ड 4398 दिनों का था।नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज करते हुए वे तीसरी बार देश की सत्ता संभाल रहे हैं। इस तरह वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार तीन कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बन गए हैं।

नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि उस समय वे नियुक्त प्रधानमंत्री थे। 1952 में हुए देश के पहले आम चुनाव के बाद कांग्रेस की जीत के साथ नेहरू निर्वाचित प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 तक इस पद पर रहे।

निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 4398 दिनों का था, जिसे अब मोदी ने पीछे छोड़ दिया है।

संसद से जुड़ी मोदी की खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी का संसद से भावनात्मक जुड़ाव भी कई बार देखने को मिला है। वर्ष 2014 में पहली बार संसद पहुंचने पर उन्होंने संसद भवन की सीढ़ियों पर माथा टेककर लोकतंत्र के मंदिर को नमन किया था।

2019 में उन्होंने संविधान को प्रणाम किया और 2024 में संसद में प्रवेश से पहले संविधान की प्रति को माथे से लगाकर सम्मान व्यक्त किया था।

NDA की अहम बैठक आज

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

साथ ही ‘विकसित भारत-2047’, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास परियोजनाओं की गति बढ़ाने, ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहां भाजपा इस उपलब्धि को लोकतंत्र में जनता के भरोसे और मोदी के नेतृत्व की जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे “स्वयं घोषित और संदिग्ध उपलब्धि” करार देते हुए राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *