पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने BJP ज्वाइन की, बोले—पंजाब अब मोदी की नीतियों पर भरोसा कर रहा है
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव जगदीश सिंह चीमा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

चीमा इससे पहले अमलोह और फतेहगढ़ साहिब सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके पिता रणधीर सिंह चीमा पंजाब में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

भाजपा में उनका स्वागत पंजाब भाजपा के कार्यवाहक प्रभारी अश्विनी शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में किया।
इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि “पंजाब के लोगों ने कांग्रेस, अकाली और आम आदमी पार्टी की सरकारें देख ली हैं। अब वे भाजपा की सरकार चाहते हैं।

” उन्होंने आगे कहा कि “पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और मानते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर उन्होंने गलती की है। जो वादे किए गए थे, वे खोखले साबित हुए हैं और आज पंजाब के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”