AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiEnforcement department (ED)FeaturedGovernmentPoliticsजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचारहोशियारपुर

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व कांग्रेसी मंत्री के घर सुबह से चल रही रेड, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

#Hoshiarpur #EDRaid #SundarShyamArora #FormerMinister #CongressLeader #EnforcementDirectorate #PunjabPolitics #BigNews #PoliticalUpdate

पंजाब हॉटमेल, जालंधर (मनमोहन सिंह)। होशियारपुर में उस समय सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर छापेमारी शुरू की।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम तड़के ही अरोड़ा के घर पहुंच गई थी और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

छापेमारी के समय किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे आसपास के इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल बन गया।

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जबकि अब तक एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

छापेमारी कितनी देर चलेगी और मामला किससे जुड़ा है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ED होशियारपुर में सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर रेड कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ED ने सुंदर शाम अरोड़ा को अरेस्ट करने के लिए रेड की थी और बाद में कथित करप्शन के डबल केस में नाम आने के बाद विजिलेंस ने भी उन्हें अरेस्ट किया था।

ED की आज की रेड भी पंजाब के इंडस्ट्रीज़ मिनिस्टर रहते हुए उनके कुछ फैसलों के ज़रिए कुछ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाकर भारी रकम की कथित हेराफेरी के सिलसिले में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *