रसोई से रेस्तरां तक महंगाई की मार: घरेलू LPG 60 रुपये महंगा, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये बढ़ा… पेट्रोल-डीजल को लेकर भी!
#LPGPriceHike #GasCylinder #महंगाई #Inflation #BreakingNews #IndiaNews #CommercialLPG #DomesticLPG
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/न ई दिल्ली। देशभर में रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार, 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर 939.30 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।
वहीं, व्यावसायिक सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये, मुंबई में 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गया है।
इससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।कीमतों में बढ़ोतरी पर सियासत भी तेज हो गई है।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इसे वैश्विक ऊर्जा कीमतों से जोड़ते हुए मामूली वृद्धि बताया, वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे महंगाई के बीच जनता पर अतिरिक्त बोझ करार दिया।
अब देखना होगा कि बढ़ती ऊर्जा कीमतों के बीच सरकार आगे क्या कदम उठाती है और इसका असर आम लोगों की जेब पर कितना पड़ता है।
