Breaking Newsइलेक्शनचंडीगढ़जालंधरनगर निगम/परिषद चुनावपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

Jalandhar Politics new : भुपिंदर जॉली वार्ड 30 से BJP उम्मीदवार, चुनाव जीतते ही बदल देंगे इलाके की नुहार

Spread the love

जॉली की कार्यशैली और BJP पार्टी के कामों ने उन्हें लोगों में लोकप्रिय बनाया, मिल रहा भरपूर समर्थन; विरोधियों की हालत पतली

पंजाब हॉटमेल जालंधर। भारतीय जनता पार्टी BJP के कर्मठ नेता भुपिंदर सिंह जॉली को वार्ड नंबर 4 से कैंडिडेट अनाउंस होने के बाद से ही विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। वार्ड के राजनीतिक समीकरण भाजपा के पक्ष में हैं इसका सबसे बड़ा कारण भुपिंदर सिंह जॉली ही हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। राजनीतिक गलियारों और स्थानीय जनता में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि जॉली के मुकाबले विरोधी पार्टियां कहां खड़ी हैं, लोकप्रियता देख अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होती दिख रही है।

संगठनात्मक कुशलता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर भुपिंदर सिंह जॉली ने वार्ड में पहले से ही मजबूत पकड़ बना रखी है। भाजपा की नीतियों और गंभीर की सक्रियता ने जनता के बीच उनका समर्थन बढ़ाया है। भुपिंदर सिंह जॉली लंबे समय से वार्ड की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

उनकी कार्यशैली और लोगों से जुड़ाव का सीधा असर उनकी लोकप्रियता पर पड़ा है। जनता का मानना है कि जॉली के नेतृत्व में वार्ड का विकास तेजी से होगा। विरोधियों के लिए मुसीबत इसलिए भी है कि प्रशांत ने लगातार वार्ड में विकास के मुद्दे उठाए हैं और लोगों के काम करवाए हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, उनके नेता सत्ता में रहने के बावजूद विकास नहीं करवा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *