AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeHealthJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचारस्वास्थ्य समाचार

जालंधर डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ा मोड़: FIR के बाद डॉ. पीयूष सूद फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

Spread the love

डॉ. मीनाक्षी सूद की मौत के मामले में जांच तेज, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

#Jalandhar #DrMeenakshiSood #DrPiyushSood #JalandharNews #PunjabNews #SuicideCase #NationalEyeCareHospital #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #PunjabPolice #TrendingNews

Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर के चर्चित नेशनल आई केयर अस्पताल से जुड़े डॉ. मीनाक्षी सूद मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

मृतका के पति और अस्पताल संचालक डॉ. पीयूष सूद के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह कथित तौर पर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

मृतका के पिता प्रमोद मल्होत्रा की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-6 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिवार का आरोप है कि डॉ. पीयूष ने पत्नी की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपए का लोन लिया था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।

वैवाहिक विवाद और गंभीर आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉ. पीयूष के अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के साथ संबंध थे, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

परिवार का दावा है कि जुलाई 2025 से दोनों अलग रह रहे थे। साथ ही वर्ष 2025 में मीनाक्षी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

CCTV फुटेज बना चर्चा का विषय

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब अस्पताल का एक CCTV वीडियो सामने आया। परिवार का दावा है कि इस वीडियो में डॉ. पीयूष एक महिला कर्मचारी के साथ दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने यह फुटेज पुलिस को भी सौंप दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच पर नजर

डॉ. मीनाक्षी का मेडिकल बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया गया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच हेतु लैब भेजा गया है, जबकि दिल को मेडिकल कॉलेज अमृतसर भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार शरीर पर कुछ अंदरूनी चोटों के निशान भी पाए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सरकारी डॉक्टर थीं डॉ. मीनाक्षी

पंजाब के जलालाबाद की रहने वाली डॉ. मीनाक्षी सूद (37) की शादी अक्टूबर 2018 में डॉ. पीयूष सूद से हुई थी। वह कपूरथला के सरकारी अस्पताल में कार्यरत थीं।

बुधवार सुबह उनका शव जालंधर स्थित घर से बरामद हुआ था, जिसके बाद पूरे चिकित्सा जगत में हलचल मच गई।

पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *