AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentGymkhanaClubElectionJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

Gymkhana Club Election 2026: प्रशासन तैयार, अब नामांकन के साथ तेज होगी चुनावी जंग

Spread the love

30 अगस्त को मतदान, स्क्रूटिनी से लेकर काउंटिंग और IT तक जिम्मेदारियां तय

Punjab Hotmail, जालंधर। जिमखाना क्लब चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 अगस्त 2026 को क्लब परिसर में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग चुनावी टीमों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

स्क्रूटिनी, ट्रेनिंग, IT, हेल्प डेस्क, अटेंडेंस, बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स, चुनावी खर्च की मॉनिटरिंग, पोलिंग और काउंटिंग सहित पूरी चुनावी प्रक्रिया के लिए अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

DC ऑफिस और PSMSU के इनकार के बाद वैकल्पिक टीमें मैदान में

जिमखाना क्लब चुनाव में इस बार DC ऑफिस एम्पलाइज एसोसिएशन और पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) की ओर से चुनावी ड्यूटी निभाने से इनकार किए जाने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक स्टाफ की तैनाती की है।

चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से नई टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

30 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए 10 पोलिंग टीमें गठित की गई हैं। मतदान के बाद मतगणना के लिए भी अलग टीमों की नियुक्ति की गई है। वहीं बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और अन्य चुनावी सामग्री के प्रबंधन के लिए अलग स्टाफ लगाया गया है।

नामांकन के साथ शुरू होगी असली चुनावी जंग

दोनों ग्रुपों की ओर से घोषित उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होते ही जिमखाना क्लब की चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है। क्लब के विभिन्न पदों पर मुकाबले को लेकर सदस्यों के बीच गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।

प्रशासनिक स्तर पर मतदान की तैयारियां पूरी करने के साथ अब सभी की नजरें उम्मीदवारों के नामांकन और चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।

IT व्यवस्था के लिए NIC की भी मदद

चुनाव में तकनीकी व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। IT टीम के साथ NIC जालंधर से तकनीकी सहयोग मांगा गया है। IT व्यवस्था के लिए प्रो. गुल्लागोंग, प्रो. गुरमीत सिंह, विशाल गांधी और अजीत पाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी जसप्रीत सिंह, राजीव जसम और शैलू मिड्डा को सौंपी गई है। स्क्रूटिनी टीम में अक्षय जिलौवा और करण शर्मा समेत अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ट्रेनिंग टीम में अक्षय जिलौवा, रंजीत सिंह, करण शर्मा और संदीप सागर समेत स्टाफ शामिल है।

ट्रेनिंग और रिहर्सल भी होगी

प्रशासन की ओर से चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए रिहर्सल और ट्रेनिंग का कार्यक्रम भी तय किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित तारीख व समय पर जिमखाना क्लब परिसर में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में चुनावी ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

30 अगस्त को होगा फैसला

जिमखाना क्लब के विभिन्न पदों के लिए 30 अगस्त 2026 को मतदान होगा। प्रशासन ने पोलिंग से लेकर काउंटिंग और चुनाव सामग्री के प्रबंधन तक की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। अब उम्मीदवारों के नामांकन के साथ चुनावी माहौल और गर्माने की उम्मीद है।

नजरें अब नामांकन पर… और 30 अगस्त को क्लब के सदस्यों के वोट बताएंगे कि इस बार जिमखाना क्लब की कमान किस ग्रुप के हाथों में जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *