जालंधर में शर्मनाक वारदात: जिम में युवती से छेड़छाड़, FIR के बाद व्हाइट डायमंड रिसोर्ट का मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार… AAP नेता से जुड़े तार!
#Jalandhar #PunjabNews #CrimeAgainstWomen #BreakingNews #FIR #PoliceAction #AAP #WomenSafety #JusticeForWomen #ViralVideo #PunjabPolice
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। Jalandhar से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां 66 फुटी रोड स्थित White Diamond Resort के मालिक Honey Randhawa को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने Forever 21 जिम में एक महिला ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की।
जानकारी के अनुसार, हनी रंधावा बीती शाम करीब 8 बजे जिम पहुंचा और अचानक महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़कर जफ्फी डाल ली। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। यह पूरी घटना जिम में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप का कारण बनी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को पीछे से पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक व्हाइट डायमंड रिसोर्ट के मालिक हनी रंधावा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को बचाने की कोशिश? AAP नेता पर आरोप
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक संवैधानिक पद पर मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा आरोपी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की पहचान और आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
महिला कमिश्नर के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई
शहर की महिला पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद मामले से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
