AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारउत्तर प्रदेशदेश-विदेशपंजाबपटियालामध्य प्रदेशराज्य समाचार

दुष्कर्म केस में फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, यहां से पकड़े; महीनों से थे भगोड़ा

Spread the love

#Patiala #PunjabPolitics #AAP #HarmitSinghPathanmajra #CrimeNews #BreakingNews #PunjabNews #PoliticalCrisis

पंजाब हॉटमेल, पटियाला। दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने की है। पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही थी।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था केसपठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की, लेकिन वे गिरफ्त से बाहर रहे।

हरियाणा से भागने और पुलिस पर हमला करने के आरोप

जानकारी के अनुसार, एक बार पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के एक गांव में पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान पठानमाजरा पुलिस पार्टी पर हमला कर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद उनकी लोकेशन को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जाते रहे।

ऑस्ट्रेलिया में होने की चर्चा, सोशल मीडिया पर रहे सक्रिय

फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। हालांकि इस बीच वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहे और पोस्ट जारी कर अपनी ही सरकार पर हमलावर होते रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान अपने सनौर हल्के के लोगों के हकों के लिए आवाज उठाने की वजह से उनके खिलाफ बदले की राजनीति के तहत मामला दर्ज किया गया।

अब आगे क्या?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पटियाला लाकर पूछताछ करेगी और अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है। इस मामले ने पंजाब की सियासत में हलचल तेज कर दी है और विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुट गया है।

मामले की आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *