#FlightUpdate: सर्दी में बदला आदमपुर एयरपोर्ट का शेड्यूल, अब शाम को उड़ान भरेगी मुंबई फ्लाइट
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। सर्दियों के मौसम को देखते हुए आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को कोहरे और ठंड के कारण होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि नए समय की जानकारी सभी यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है ताकि किसी को सफर के दौरान दिक्कत न हो।
🕓 नई उड़ान समय-सारणी✈️
मुंबई रूट (IndiGo)मुंबई से आदमपुर: दोपहर 2 बजे रवाना, शाम 4:20 बजे पहुंचेगी। आदमपुर से मुंबई: शाम 4:50 बजे रवाना, शाम 7:20 बजे पहुंचेगी। 🛫 हिंडन रूट (Star Air)हिंडन से आदमपुर: दोपहर 2 बजे रवाना, 3 बजे पहुंचेगी। आदमपुर से हिंडन: दोपहर 3:25 बजे रवाना, शाम 4:25 बजे पहुंचेगी।
निदेशक ने कहा कि यह शेड्यूल मौसम के अनुसार अस्थायी है और जरूरत पड़ने पर आगे फिर से बदला जा सकता है।
