मजीठिया केस में आज हाईकोर्ट की अहम सुनवाई, LOC जारी; SSP भी हटाए गए!
#BikramMajithia #PunjabPolitics #PunjabAndHaryanaHighCourt #MajithaCase #PunjabPolice #AmritsarNews #BreakingNews #ShiromaniAkaliDal #PunjabUpdates #HighCourtHearing #PoliticalNews #PunjabNews #LOC #MajithaPoliceStation #TrendingNews
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/अमृतसर। अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। अदालत ने इस मामले में DGP, अमृतसर रूरल के SSP और मजीठा थाना SHO को नोटिस जारी किया है।

पुलिस के अनुसार, मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने समर्थकों के साथ मजीठा थाने में प्रवेश कर एक नामजद आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की, सरकारी काम में बाधा डाली, रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की और पुलिस अधिकारियों के मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

मामले में पुलिस ने अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की, जबकि गिरफ्तारी न होने पर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया गया है।
इसी बीच पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल के SSP सोहेल कासिम मीर का तबादला कर दिया है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
