AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiFeaturedHealthIndiaPoliticsPositive Newsगुडगाँवपंजाबराज्य समाचारहरयाणा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती… यह है वजह!

Spread the love

#SoniaGandhi #Congress #MedantaHospital #Gurugram #RahulGandhi #PriyankaGandhi #HealthUpdate #BreakingNews #IndiaNews #Delhi #CongressNews #LatestNews

पंजाब हॉटमेल, गुरुग्राम/नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद गुरुग्राम स्थित Medanta – The Medicity में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते सुबह करीब 7 बजे अस्पताल लाया गया था।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम लाया गया, जांच के बाद मिली छुट्टी

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत जांच शुरू की।

शुरुआती मेडिकल जांच में सामने आया कि सीने में दर्द की वजह पेट में गैस से जुड़ी समस्या थी।

करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने और जरूरी जांच के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट गईं।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी तबीयत बिगड़ने के कारण सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *