पंजाब मिशन पर कांग्रेस हाईकमान! राजनीतिक नब्ज टटोलने के लिए 3 बड़े ऑब्जर्वर नियुक्त, इन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी?
क्या पंजाब कांग्रेस की नैया पार लगाने में कामयाब हो पाएंगे ऑब्जर्वर!
#PunjabCongress #CongressHighCommand #PunjabPolitics #AjayMaken #MeenakshiNatarajan #BreakingNews #PunjabNews
Punjab Hotmail, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों का आकलन करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, तीनों नेता जल्द ही पंजाब का दौरा कर पार्टी की जमीनी स्थिति, संगठन की मजबूती, मतदाताओं के रुझान और चुनावी संभावनाओं का विस्तृत जायजा लेंगे।
कांग्रेस हाईकमान पहले भी दो सर्वे करवा चुका है, लेकिन दोनों की रिपोर्टों में अंतर सामने आने के बाद अब प्रत्यक्ष फीडबैक लेने का फैसला किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी अलग-अलग राय सामने आई हैं। ऐसे में ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
