BREAKING: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी जाएगी: CM भगवंत मान
परिवार की मांग स्वीकार, मुख्यमंत्री बोले—नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे
पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा के हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार झोटा के पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है तथा परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया गया है।
सीएम मान ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सरकार की लड़ाई निर्णायक है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए हर जरूरी सख्त कदम उठाया जाएगा और सरकार इस दिशा में पीछे नहीं हटेगी।
