जालंधर से बड़ी खबर : सुबह-सुबह हादसे में एक व्यक्ति की मौत-दो घायल, पंजाब रोडवेज बस ने कई लोगों को लिया चपेट में… देखें तस्वीरें
बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, चालक मौके से फरार; लोग बोले- नशे में था
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर पठानकोट हाईवे पर सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस जो पठानकोट से जालंधर आ रही थी के बस चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बस की चपेट में मोटरसाइकिल, रेहड़ी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति आ गये।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक की मौत हो गई और 2 अन्य को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी काला बकरा के रूप में हुई है। थाना मकसूदां के पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

वहीं बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल और रेहड़ी चालक बस की चपेट में आ गए। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद सवारियों को उतार कर दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया है। वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। हालांकि लोगों के अनुसार कहा जा रहा है कि घटना में दूसरे की भी मौत हो गई और एक घायल का सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना में महिला सहित दो व्यक्ति बस की चपेट में आ गए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने नशा किया हुआ था। इस मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।मनमोहन सिंह