Breaking Newsचंडीगढ़दिल्लीनई दिल्लीपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

AAP Govt New Scheme: घर-घर मुफ्त राशन बांट रहे दो CM… योजना के पहले फेज में 24 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Spread the love

पंजाब/जालंधर। अमलोह के गांव दारा सिंह वाला में CM पंजाब भगवंत मान, दिल्ली के CM और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद गलियों में घूमे और लोगों को राशन बांटकर उन्हें योजना के बारे में बताया। सीएम भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ शनिवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह से घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच किया। अमलोह के गांव दारा सिंह वाला में मान और केजरीवाल खुद गलियों में घूमे और लोगों को राशन बांटकर उन्हें योजना के बारे में बताया। इसके बाद सीएम मान और अरविंद केजरीवाल खन्ना पहुंचे और योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

पंजाब में लोगों को घर-घर जाकर मुफ्त राशन बांटते दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान।

CM की पंजाब यात्रा से जालंधर में कर्मचारी नेता नजर बंद

वहीं अरविंद केजरीवाल की पंजाब यात्रा को लेकर जालंधर में यूनियन नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सीपीएफ यूनियन पंजाब के प्रधान सुखजीत ने इस पर सवाल उठाया-क्या यही लोकतंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *