आस्था पर हमला: गुरुद्वारे के गोलक से चोरी करते युवक को संगत ने पकड़ा, पीटकर पुलिस को सौंपा
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के अवतार नगर इलाके में गली नंबर-3 स्थित एक गुरुद्वारे में चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक युवक को गोलक से पैसे निकालते हुए संगत ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से सेवा के बहाने गुरुद्वारे में आ-जा रहा था और इसी दौरान गोलक से रकम चोरी कर रहा था।
गोलक में पैसे कम मिलने पर गुरुद्वारा प्रबंधन और संगत को शक हुआ, जिसके बाद निगरानी शुरू की गई।

घटना वाले दिन जैसे ही युवक गोलक से पैसे निकालने लगा, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित संगत ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
बाद में गुरुद्वारा प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#JalandharNews #AvatarNagar #Gurdwara #TheftCase #GolakChori #Sangat #PunjabNews #BreakingNews
