AdministrationAirAirindiaAmritsarBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityDelhiEnvironmentFeaturedGovernmentIndiaInternationalJaipurJalandharMohaliWeatherअमृतसरपंजाबराज्य समाचार

घने कोहरे का कहर: अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट हवा में भटकती रही, कई उड़ानें रद्द और डायवर्ट; विजिबिलिटी खराब-ट्रेवलिंग करने से बचें

Spread the love

#DenseFog #AmritsarAirport #FlightDelayed #FlightDiverted #AirTrafficAffected #PunjabWeather #ChandigarhAirport #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में शनिवार को घना कोहरा छाए रहने से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई यात्रियों से भरी एक फ्लाइट काफी देर तक आसमान में चक्कर काटती रही, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और आखिरकार विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

इसके अलावा मुंबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि दुबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-192) को भी दिल्ली मोड़ दिया गया।

घने कोहरे के चलते अमृतसर एयरपोर्ट पर चार और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी, वहीं कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *